For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

PKL 2021 : 22 विदेशी खिलाड़ियों की लगी बोली, ईरान का 'प्लेयर' रहा सबसे महंगा

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन की नीलामी प्रक्रिया रविवार (29 अगस्त) से शुरू हुई जो मंगलवार (31 अगस्त) तक चली। नीलामी से पहले 12 टीमों ने 59 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीलामी प्रक्रिया के लिए टीम से 161 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया। सोमवार (30 अगस्त) को टीमों ने सबसे पहले विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाई। 40 में से 22 विदेशी खिलाड़ियों की बोली लगी। सबसे ज्यादा बोली पाने वाले ईरान के नवागंतुक मोहम्मद रजा शादलोई चियानेह थे। उन्हें पटना पाइरेट्स ने 31 लाख रुपए में टीम में शामिल किया था।

उसके बाद बंगाल वॉरियर्स ने अबोजर मिघानी को टीम में शामिल होने के लिए 30.5 लाख रुपए दिए। वह नीलामी में दूसरे सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। नीलामी के दौरान यू मुंबई, पटना पाइरेट्स और बंगाल वॉरियर्स ने 3-3 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। पटना पाइरेट्स ने फाइनल बीड मैच कार्ड (एफबीएम कार्ड) का उपयोग करके झेंग कुन ली को फिर से शामिल कर लिया।

नीलाम होने वाले 22 विदेशी खिलाड़ी-
मोहम्मदरेजा शादलो चियानेह - 31 लाख - पटना पाइरेट्स
अबोजर मिघानी - 30.5 लाख - बंगाल वॉरियर्स
जेंग कून ली - 20.5 लाख - पटना पाइरेट्स (FBM कार्ड)
मोहसेन मघसौदलुजाफरी - 12.80 लाख - यू मुंबई
विक्टर ओबेरो - 10 लाख - पुणे रेजिमेंट
हामिद मिर्जाई नादर - 12.10 लाख - हरियाणा स्टीलर्स
मोहम्मद मलिक - 10 लाख - दबंग दिल्ली
अबे टेटसुरो - 10 लाख - तेलुगु टाइटन्स
सोलोमन पहलवानी - 11.50 लाख - गुजरात जायंट्स
हादी ओश्तोरक - 20 लाख - गुजरात जायंट्स
जिया उर रहमान - 12.20 लाख - बेंगलुरु बुल्स
अबुल फजल मघसौदालु - 13 लाख - बेंगलुरु बुल्स
डोंग जियोन ली - 12.50 लाख - बेंगलुरु बुल्स
इमाद सेडाघाट निया - 10.20 लाख - दबंग दिल्ली
मोहम्मद इस्माइल मघासौदलू - 13.20 लाख - हरियाणा स्टीलर्स
मोहम्मद अमीन नसराती - 11 लाख - जयपुर पिंक पैंथर्स
आमिर हुसैन मोहम्मद मालेकी - 10 लाख - जयपुर पिंक पैंथर्स
अनवर बाबा - 10 लाख - तमिल थलयावाजी
मोहम्मद तुहिन तारफदर - 10 लाख - तमिल थलयावाजी
ह्यूंसु पार्क - 10 लाख - तेलुगु टाइटन्स
मोहम्मद मसूद करीम - 10 लाख - यूपी वारियर्स
मोहम्मद तघी - 12 लाख - यूपी वारियर्स

Story first published: Wednesday, September 1, 2021, 16:59 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+