प्रो कबड्डी लीग के अगले सीजन में खिलाड़ियों के नीलामी की तारीख तय, 422 खिलाड़ी होंगे शामिल
नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। अभी हर खेल प्रेमी की जुबान पर केवल क्रिकेट की चर्चा है, जो इस मई महीने के अंत में समाप्त होने जा रही है। इसी बीच खेल प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। अपने पांच सत्र कामयाब करने के बाद प्रो कबड्डी लीग अपने छठें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 30 और 31 मई को मुंबई में करेगा। इस नीलामी में कुल 422 खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। गौरतलब हो की इन खिलाड़ियों में ईरान, बांग्लादेश, जापान, केन्या, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और श्रीलंका सहित कुल 14 देशों के 87 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। गौरतलब हो की इस नीलामी में राष्ट्रीयव्यापी प्रतिभा खोज के तहत फ्यूजर कबड्डी हीरोज(एफकेएच) कार्यक्रम से चयनित 58 खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
दो दिनों तक चलेगी नीलामीः 30 और 31 मई को चलने वाली इस नीलामी के द्वारा ही 12 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को तैयार करेंगी। गौरतलब हो की 12 में से 9 फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ियों को ही रिटेन करेंगे,उन्हें उन्होंने चुन लिया है। वहीं तीन फ्रेंचाइजी ऐसी हैं जो अपनी टीमों का चयन नए सिरे से करेंगी। गौरतलब हो की नियम के अनुसार इस छठें संस्करण में एक फ्रेंचाइजी अपनी टीम में 18 से 25 खिलाड़ियों का चुनाव कर सकती है, वहीं एक टीम फ्यूचर कबड्डी हीरोज से 3 खिलाड़ियों का चयन कर सकता है।वहीं हर टीम में 2 से 4 खिलाड़ी विदेशी हो सकते हैं। वहीं हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम के खिलाड़ियों की तनख्वाह 4 करोड़ तक कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
