हॉकी विश्व कप : कोरिया ने कनाडा को 9-2 से हराया
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। विश्व कप हॉकी के पूल ए के एक मैच में रविवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में कोरिया ने कनाडा को 9-2 के भारी अंतर से हराया।
नैम हू-वू और जांग-हू जैंग द्वारा किए गए गोलों की मदद से कोरिया मध्यांतर तक कनाडा से 2-0 से आगे था।
मध्यांतर के बाद खेल शुरू होने पर कोरिया ने ताबड़तोड़ चार गोल दागे जिसमें नैम हू-वू ने 38वें, सुंग-हू यून ने 40वें, ह्यो सिक यू ने 41वें और जांग-हू ने 45वें मिनट में गोल किए।
इस दौरान कनाडा की तरफ से फिलिप राइट ने 42वें और 51वें मिनट में गोल किया।
इसके बावजूद कोरियाई टीम का आक्रमण जारी रहा और 61वें मिनट में जांग-हू ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया। फिर 63वें मिनट में ह्यो-सिक ने एक गोल दागा। मैच के आखिरी क्षणों में 68वें मिनट में नैम हू-वू ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदला। इस तरह कोरिया ने यह मैच भारी अंतर से अपने नाम कर लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications