आईपीएल ने नई टीमों के नामों की घोषणा की तारीख आगे बढ़ाई
आईपीएल प्रबंधन ने नई तारीख की घोषणा के साथ अपने नियमों में दो बदलाव किए हैं। अब निविदा दाखिल करने वाली कंपनी या व्यक्ति को यह दर्शाने की जरूरत नहीं कि उनके पास कम से कम कुल एक अरब डॉलर की संपत्ति है।
साथ ही साथ उस कंपनी या व्यक्ति को अब एडवांस गारंटी के तौर पर 10 करोड़ डॉलर भी नहीं जमा करने होंगे। टीमों के लिए बोली लगानी की न्यूनतम राशि पहले की तरह 22.5 करोड़ डॉलर रखी गई है।
दो नई टीमों के लिए आईपीएल ने एक बार फिर से निविदा हासिल करने की प्रक्रिया शुरू की है। निविदा नौ मार्च के बाद दाखिल किए जा सकेंगे, जिनके बारे में 21 मार्च को प्रात: 11 बजे घोषणा होगी।
निविदा 21 मार्च प्रात: 10 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। पूर्व में निविदा दाखिल करने वाली कंपनियों या व्यक्तियों को एक बार फिर से निविदा देनी होगी। नई टीमों के नामों की घोषणा चेन्नई में की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications