For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

केसवेटर का शतक, इंग्लैंड ने बनाए 284 रन

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। अपने करियर का पहला शतक लगाने वाले केसवेटर ने 123 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज और कप्तान एलिस्टर कुक ने 43 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 32 रनों का योगदान दिया। केविन पीटरसन ने 22, पॉल कोलिंगवुड और इयान मोर्गन ने 36-36 रन बनाए।

ल्यूक राइट 13 गेंदों पर दो चौकों और इतने ही छक्कों की सहायता से 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से स्पिनर अब्दुर रज्जाक ने दो सफलता अर्जित की जबकि सैफुल इस्लाम, सकीबुल हसन और सुहराबादी शुवो ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+