Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (मुक्केबाजी) : पहले दौर में सुरंजय की आसान जीत (लीड-1)

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले 24 वर्षीय सुरंजय ने मंगलवार को फोशान जिमनेजियम में आयोजित अपने पहले दौर के मुकाबले में थाईलैंड के चातचाई बुतदी को 7-2 से पराजित किया।

अप्रैल 2009 के बाद देश के लिए सात अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीत चुके सुरंजय ने पहले राउंड में एक अंक हासिल किए थे जबकि दूसरे और तीसरे राउंड में उनके खाते में तीन-तीन अंक जुटे। दूसरी ओर बुतदी तीसरे राउंड में दो अंक हासिल कर सके।

मैच के बाद सुरंजय ने कहा, "यह मेरा श्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। किसी आयोजन के पहले मुकाबले में मेरा शरीर थोड़ा अकड़ा रहता है। तीन दौर के बाद मैं अब सहज महसूस कर रहा हूं। आशा है कि आगे के दौर में मेरा प्रदर्शन इससे भी अच्छा रहेगा।"

अगले दौर में सुरंजय की भिड़ंत कोरिया के जे. किम से होगी। किम ने अपने पहले दौर के मुकाबले में मंगलवार को कजाकिस्तान के मिरास झाखुपोव को 5-3 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 16, 2010, 17:00 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+