Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हैदराबाद टेस्ट : हरभजन का शतक, भारत की स्थिति मजबूत

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरे दिन के खेल का खत्म होने पर भारत ने नौ विकेट पर 436 रन बनाए थे। हरभजन 82 गेंदों पर पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 85 रन श्रीसंत 14 रन पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन इन दोनों बल्लेबाजों ने परिपक्वता का परिचय देते हुए पारी को आगे बढ़ाया।

इस बीच फिरकी से कमाल दिखाने वाले हरभजन ने फिर से अपने बल्ले का लोहा मनवा दिया। उन्होंने यहां अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। इससे पहले इसी श्रृंखला के पहले मुकाबले में उन्होंने करियर का पहला शतक जड़ा था।

तीसरे दिन के दूसरे सत्र में भारत ने 336 रनों के कुल योग पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। उस समय लग रहा था कि भारत मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर 350 रन के पार भी नहीं जा सकेगा लेकिन भज्जी ने इस काम को अंजाम देकर भारत को बढ़त भी दिला दी। हरभजन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 96 और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने भी 74 रनों की पारी खेली।

मेहमान टीम की ओर कप्तान विटोरी ने चार विकेट झटके हैं जबकि टिम साउदी ने तीन विकेट अपने नाम किए हैं। मार्टिन को लक्ष्मण के रूप में एक बड़ी सफलता मिली है।

इससे पहले भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे। भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए। कीवी टीम की ओर से टिम मिशिंटोस ने सर्वाधिक 102 रन बनाए। उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 85 और जेसी राइडर ने 701 रनों की पारी खेली थी।

तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Monday, November 15, 2010, 10:25 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+