Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड-2010 (हॉकी) : भारत का पहला मुकाबला हांककांग से

हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम बड़ी जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। इसके बाद उसे अपना दूसरा मैच 20 नवम्बर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेलना है।

2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। हांगकांग के खिलाफ उसकी जीत तय मानी जा रही है लेकिन पाकिस्तान और जापान के खिलाफ उसे सावधान रहना होगा।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का कैम्प नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप स्तर में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन फाइनल में आस्ट्रेलिया के हाथों उसे 0-8 से हार मिली थी।

इस लिहाज से उसे अपने खेल का स्तर उठाना होगा और रक्षापंक्ति को दुरुस्त करते हुए पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने के औसत को बेहतर करना होगा।

12 से 27 नवम्बर तक होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारत को जापान, बांग्लादेश, पाकिस्तान और हांगकांग के साथ ग्रुप-बी में रखा गया है। ग्रुप-ए में मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, ओमान और मेजबान चीन की टीमें हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 15, 2010, 8:25 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+