हॉकी विश्व कप : न्यूजीलैंड ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया
न्यूजीलैंड के लिए एंडी हेवार्ड ने चौथे मिनट में पहला गोल किया जबकि 22वें मिनट में कप्तान डीन कुजिंस ने पेनाल्टी स्ट्रोक के माध्यम से दूसरा गोल किया। दक्षिण कोरिया के लिए 70वें मिनट में ली नैम यंग ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया।
हेवार्ड ने टीम को मिले पहले ही पेनाल्टी कार्नर पर गोल करने में सफलता हासिल की। इस विश्व कप में यह उनका पहला गोल है।
कीवी टीम ने अपनी दूसरी जीत हासिल की है। उसने अपने पहले मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराया था जबकि दूसरे मुकाबले में हॉलैंड के हाथों उसे 1-3 से हार मिली थी।
दूसरी ओर, दक्षिण कोरिया की यह पहली हार है। उसने अपने पहले मुकाबले में शक्तिशाली जर्मनी को 2-2 की बराबरी पर रोका था। दूसरे मैच में उसने अर्जेटीना पर 2-1 से जीत हासिल की थी।
विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। पिछली बार 1998 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जिसमें न्यूजीलैंड की 3-1 से जीत हुई थी।
विश्व कप के अलावा दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत बीजिंग ओलंपिक के दौरान हुई थी। कीवी टीम ने उस मुकाबले को भी 3-1 के अंतर से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications