नाइट राइर्ड्स के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं हॉज
हॉज को टीम के नियमित सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल और ब्रेंडन मैक्लम की गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी मिल सकती है। गेल और मैक्लम अंतर्राष्ट्रीय व्यस्तता के कारण शुरुआती मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' ने नाइट राइर्ड्स टीम के कोच डेव व्हाटमोर के हवाले से लिखा है, "हॉज हमारे संभावित सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। उनके साथी के तौर पर मनोज तिवारी, चिराग पाठक और सौैरव गांगुली को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए भेजा जा सकता है।"
व्हाटमोर ने बताया कि खराब दौर से गुजर रहे टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इन दिनों गेंदबाजी सलाहकार वसीम अकरम के साथ प्रशिक्षण लेने में व्यस्त हैं और अकरम की सलाह पर ईशांत को निश्चित तौर पर फायदा होगा।
आईपीएल के दूसरे संस्करण में नाइट राइडर्स टीम छठे स्थान पर रही थी। तीसरे संस्करण में वह अपने अभियान की शुरुआत 12 मार्च को मुंबई में मौजूदा चैम्पियन डेक्कन चार्जर्स के साथ खेलते हुए करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications