हैदराबाद टेस्ट: भारत ने पहली पारी में बनाए 472 रन (लीड-1)
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में तीसरे दिन के खेल का खत्म होने पर भारत ने नौ विकेट पर 436 रन बनाए थे। हरभजन 82 गेंदों पर पांच छक्कों और सात चौकों की मदद से 85 रन श्रीसंत 14 रन पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन इन दोनों बल्लेबाजों ने पूरी परिपक्वता का परिचय देते हुए पारी को आगे बढ़ाया।
इस बीच फिरकी से कमाल दिखाने वाले हरभजन ने फिर से अपने बल्ले का लोहा मनवा दिया। उन्होंने यहां अपने करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। इससे पहले इसी श्रृंखला के पहले मुकाबले में उन्होंने करियर का पहला शतक जड़ा था। भज्जी ने श्रीसंत के साथ आखिरी विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। हरभजन 116 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी में सात चौके औ सात छक्के भी लगाए।
तीसरे दिन के दूसरे सत्र में भारत ने 336 रनों के कुल योग पर ही अपने सात विकेट गंवा दिए थे। उस समय लग रहा था कि भारत मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर 350 रन के पार भी नहीं जा सकेगा लेकिन भज्जी ने इस काम को अंजाम देकर भारत को बढ़त भी दिला दी। हरभजन के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने 96 और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने भी 74 रनों की पारी खेली।
मेहमान टीम की ओर कप्तान विटोरी ने सर्वाधित पांच विकेट झटके। उनके अलावा टिम साउदी ने तीन विकेट अपने नाम किए। क्रिस मार्टिन को लक्ष्मण के रूप में एक बड़ी सफलता मिली। इससे पहले भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को पहली पारी में 350 रन के स्कोर पर रोकने में कामयाब रहे थे। भारत की ओर से जहीर और हरभजन ने चार-चार विकेट चटकाए थे। कीवी टीम की ओर से टिम मिशिंटोस ने सर्वाधिक 102 रन बनाए थे। उनके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 85 और जेसी राइडर ने 70 रनों की पारी खेली थी।
तीन मैचों की श्रृंखला में दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर चल रही हैं। अहमदाबाद में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ था। टेस्ट श्रृंखला के बाद दोनों टीमें एकदिवसीय श्रृंखला भी खेलेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications