नई दिल्ली। गुजरात स्थित अहमदाबाद में आयोजित कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 के नौवें दिन दक्षिण कोरिया ने विश्वकप में अपनी जीत का विजय रथ जारी रखा।
शनिवार को मिली चौथी जीत के साथ ही दक्षिण कोरिया ने अपनी जगह सेमिफाइनल में बना ली है।
जब शिवपाल को मिला मंच और माइक तो बता बैठे दिल का हाल, साधा अखिलेश पर निशाना
दक्षिण कोरिया ने चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 38 अंको से हराया है। इस मैच के बाद ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया कए अंक 15 से बढ़कर 20 हो गए हैं।
चीन के राष्ट्रपति से एनएसजी के मुद्दे पर पीएम मोदी ने की बात
बात इस मैच की करें तो खेल के शुरूआती 4 मिनट में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम को दक्षिण कोरिया ने ऑल आउट कर दिया। मैच के पहले हाफ मं दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया पर भारी रहा।
पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया को 4 और दक्षिण कोरिया को 5 टैकल प्वाइंट मिले। साथ ही रेड प्वाइंट के मामले में भी कोरिया ऑस्ट्रेलिया से बहुत आगे रहा।
जहां दक्षिण कोरिया को 19 रेड प्वाइंट मिले वहीं ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 8 मिले।
पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑलआउट करने पर दक्षिण कोरिया को 4 अंक और मिले। खेल के पहले हाफ में स्कोर 30-14 था।
सावधान! बाजार में बिक रहे हैं खतरनाक चीनी अंडे, ऐसे पहचानें
दूसरे हाफ की शुरूआत में ऑस्ट्रेलिया ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन दक्षिण कोरिया के आगे पूरी टीम नहीं टिक सकी।
दूसरे हाफ में ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 11 अंक मिले और दक्षिण कोरिया को 33 अंक। दक्षिण कोरिया ने यह मैच 63-25 से जीता।