For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ये 6 टीमें जीत चुकी हैं प्रो कबड्डी लीग का खिताब, जानिए कब किसने मारी बाजी

नई दिल्ली: प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन 20 जुलाई को शुरू होने जा रहा है। फाइनल मुकाबला 19 अक्तूबर को खेला जाएगा। इसमें कुल 12 टीमें होंगी और हर टीम प्लेऑफ से पहले कुल 22 मुकाबले खेलेगी। इस बार यह लीग राउंड रॉबिन में खेली जाएगी। सभी टीमें खिताब जीतने के लिए कड़ी कोशिश करेंगी। पटना पाइरेट्स इस लीग की सबसे सफल टीम है, जिसने तीन बार खिताब पर कब्जा किया है। इसके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स, यू मुंबा और बेंगलुरु बुल्स की टीमें एक-एक बार खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। आइए जानें इन टीमों ने किस सीजन में बाजी मारी है।

पहला सीजन
प्रो कबड्डी लीग का पहला सीजन 2014 में खेला गया था। सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली जयपुर पिंक पैंथर्स ने इतिहास रचते हुए पहले खिताब पर कब्जा किया था। जयपुर ने फाइनल मुकाबले में यू मुंबा को 35-24 के अंतर से हराया था।

दूसरा सीजन
इस सीजन में यू मुंबा ने बाजी मारी। यह टीम पहले सीजन के फाइनल में मिली हार के बाद इस सीजन नें अपनी गलतियां सुधारती नजर आई थी। टीम की कमान अनूप कुमार को साैंपी गई थी जिनके नेतृत्व में टीम ने फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स को 36-30 से हराकर खिताब पर कब्जा किया था।

तीसरा सीजन
प्रो कबड्डी लीग के तीसरे सीजन में पटना पाइरेट्स ने पहली बार खिताब पर कब्जा किया। पटना की टीम ने फाइनस मुकाबले में यु मुंबा को 31-28 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। पटना के लिए इस सीजन में प्रदीप नरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को चैंपियन बनाया था।

चाैथा सीजन
पटना पाइरेट्स ने पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी लाजवाब प्रदर्शन दोहराया। टीम ने फाइनल में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-29 से हरा दिया। इसी के साथ पटना ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का रिकाॅर्ड बना दिया।

पांचवां सीजन
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन के फाइनल में पटना पाइरेट्स ने गुजरात फार्च्यूनजायंट्स को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया था। पटना ने गुजरात को फाइनल में 55-38 से मात दी। इसी के साथ पटना ने इस लीग के इतिहास में नया इतिहास रच दिया। पटना पाइरेट्स की टीम तीन बार यह खिताब जीतने वाली पहली टीम है।

छठा सीजन
प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु बुल्स ने और गुरात फॉर्च्यूनजायंट्स के बीच खेला गया था। बेंगलुरु ने पवन शेरावत के 22 रेड पॉइंट्स की बदौलत रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 38-33 से हराकर पहली बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब अपने नाम किया।

Story first published: Thursday, July 18, 2019, 11:10 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+