हॉकी विश्व कप : सोहेल अब्बास का संन्यास का इरादा नहीं
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने अब्बास के हवाले से लिखा है, "मेरे अंदर अभी और कुछ वर्षो तक खेलने की क्षमता है। इस कारण फिलहाल मेरा संन्यास का कोई इरादा नहीं है। मैं आने वाले कुछ वर्षो तक देश की सेवा करना चाहता हूं।" अब्बास ड्रैग फ्लिक के जरिए पांच मैचों में सिर्फ दो गोल कर सके।
अब्बास को विश्व के सबसे सफल ड्रैग फ्लिकरों में एक माना जाता है लेकिन इस विश्व कप में उनका जादू कहीं खोया हुआ दिखा। इसके बारे में पूछे जाने पर अब्बास ने कहा, "हम पिछले छह महीनों से लगातार खेल रहे हैं। हम पर थकान हावी हो चुकी है और इसका असर सीधे तौर पर हमारे प्रदर्शन पर पड़ा है।"
अब्बास की मौजूदगी के बावजूद पाकिस्तानी टीम पूल-ए में छठे स्थान पर रही। उसे अपने पूल में सिर्फ स्पेन के खिलाफ जीत मिली जबकि दक्षिण अफ्रीका जैसी औसत टीम से भी उसे हार का सामना करना पड़ा। 11वें और 12वें स्थान के लिए पाक टीम गुरुवार को पूल-ए की फिसड्डी टीम कनाडा से भिड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications