गेल और देवनारायण की चमकदार पारी से वेस्टइंडीज जीता
जिंबाब्वे की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवरों में 206 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई थी। जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम ने गेल के 88 और देवनारायण के नाबाद 65 रनों की बदौलत 47.5 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
गेल ने अपनी 111 गेंदों की पारी में सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि देवनारायण ने 85 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान छह चौके और एक छक्का जड़ा।
कैरेबियाई टीम ने गेल के अलावा एड्रियन बाराथ (7), डेविड बर्नाड (1), शिवनारायण चंद्रपाल (10), आंद्रे फ्लेचर (0) और केरान पोलार्ड (7) के विकेट गंवाए।
इससे पहले, जिंबाब्वे की टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए ब्रेंडन टेलर (47),, तातेंदा ताइबू (31) और एल्टन चिंगुंबुरा (50) की उम्दा पारियों की बदौलत 206 रन बनाए। ग्रेग लैंब ने 23 और ग्रीम क्रीमर ने 17 रनों का योगदान दिया
कैरेबियाई टीम की ओर से निकिता मिलर ने 43 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि केमर रॉच को तीन सफलता मिली। एक विकेट कप्तान गेल ने भी लिया।
इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली है। गुरुवार को खेले गए पहले मुकाबले में जिंबाब्वे ने दो रनों की रोमांचक जीत के साथ श्रृंखला में बढ़त हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications