For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

प्रो कबड्डी लीग 2019 : यू-मुंबा ने पटना को हराकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 के 117वें मुकाबले में यू-मुंबा ने पटना पाइरेट्स को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मुंबा ने 30-26 से पटना को मात दी। इस जीत के साथ यू मुंबा 20 मैचों में 11 जीत के साथ अंक तालिका में चाैथे स्थान पर आ गई। वहीं पटना की यह 13वीं हार रही। यू मुंबा के कप्तान सुल्तान फजल अत्राचली ने फिर डिफेंस में दमदार खेल दिखाकर कप्तान ने पटना के नारवाल के दमदार प्रदर्शन को बेअसर कर दिया। अत्राचली ने मैच के पहले ही मिनट में नारवाल के पकड़ लिया। ज्यादातर मुकाबलों में आसानी से सुपर टेन करने वाले 'डुबकी किंग' नारवाल इस मुकाबले मे टीम को आठ अंक ही दिला सके।

पहले हाफ के बाद यू मुंबा ने 17-13 से बढ़त बना ली थी। यू मुंबा के कप्तान फजल अत्राचली ने मैच की पहली ही रेड मे परदीप नरवाल को शानदार टैकल करके आउट किया और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद एमएल अतुल ने भी दो मल्टी पॉइंट्स रेड की, जिसकी बदौलत मुंबई जल्द ही पटना को ऑलआउट करने के काफी करीब आ गई। मुंबई ने 9वें मिनट में पटना को पहली बार ऑलआउट किया। परदीप नरवाल ने भले ही सातवें मिनट में अपना खाता खोला, लेकिन वो बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि पहला हाफ खत्म होते-होते परदीप ने वापसी की और लगातार पॉइंट लाने शुरू भी किए। उन्हीं के कारण पटना की टीम पहले हाफ खत्म होने के बाद ज्यादा नहीं पिछड़ी हुई थी।

पटना ने दूसरे हाफ में मजबूत वापसी की और मैच के 33वें मिनट में टीम यू मुंबा से सिर्फ दो अंक (26-24) पीछे थी। यू मुंबा ने इसके बाद कोई जोखिम नहीं लिया और मैच अपने नाम कर लिया। यू मुंबा के 20 मैच में 64 अंक है और टीम तालिका में चौथे स्थान पर है। पटना पाइरेट्स के इतने मैच में ही 41 अंक है और तीन बार की यह चैम्पियन टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो चुकी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
यू मुंबा-
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अयु मूत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।

पटना पाइरेट्स-
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 22:53 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+