Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे ट्वेंटी-20 मैच में 5 विकेट से जीतीं इंग्लैंड की महिलाएं

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाओं ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 125 रन बनाए थे। मेजबान टीम की ओर से हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। अपनी 25 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान कौर ने तीन चौके लगाए।

इसके अलावा पूनम रावत ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 26, मिताली राज ने 22 और अंजुम चोपड़ा ने 22 रनों का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 19.2 ओवरो में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अपनी 53 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान पांच चौके लगाने वाली लाउरा के अलावा बेथ मोर्गन ने 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रनों की तेज पारी खेली।

जेनी गुन ने भी 19 गेंदों पर दो चौकों की सहायता से 22 रन बनाए। लाउरा और मोर्गन ने चौथे विकेट के लिए 47 रन जोड़े जबकि लाउरा ने गुन के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की। भारत की ओर से गौहर सुल्ताना ने तीन विकेट लिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+