For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नेशनल कबड्डी प्‍लेयर रोहित चिल्‍लर की पत्नी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लगाए संगीन आरोप

नेशनल कबड्डी प्‍लेयर रोहित चिल्‍लर की पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। उसने रोहित और उसके परिवारवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए है। रोहित प्रो-कबड्डी लीग में भी खेल रहा है। वह बेंगलुरु बुल्स टीम का हिस्‍सा है।

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के नांगलोई इलाके में नेशनल कबड्डी प्‍लेयर रोहित चिल्‍लर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका नाम (ललिता) था। सोमवार की देर शाम ललिता की लाश कमरे में लटकी मिली। वहीं से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें रोहित चिल्‍लर पर गंभीर आरोप लगे हैं। ललिता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि रोहित मुझे परेशान किया करता था। उसने मुझे बहुत दुख दिया, रुलाया और कहता था कि मेरी खुशी के लिए जिंदगी से चली जाओ।
यहां बलात्कारियों को बना दिया जाएगा नपुंसक, शरीर में डाले जाएंगे महिलाओं के हार्मोन्स

पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मजिस्‍ट्रेट के सामने बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई की जायेगी। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। सुसाइड नोट में ललिता (27) ने लिखा है कि पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। गौरतलब है कि रोहित नेवी में स्पोर्ट्स कोटे से एजीपीओ (हेड कांस्टेबल) के पद पर भी तैनात है।
टीचर मां ने बेटी संग की खुदकुशी, सुसाइड नोट में किया 'गंदे इंसान' का जिक्र

प्रो कबड्डी की टीम में है रोहित चिल्‍लर

रोहित कबड्डी का नेशनल प्‍लेयर होने के साथ ही साथ प्रो-कबड्डी लीग में भी खेल रहा है। वह बेंगलुरु बुल्स की टीम से खेलता है। रोहित ने प्रो कबड्डी के तीसरे सीजन में अपना डेब्यू किया और बेहतरीन खेल से सबको चौंका दिया था। पटना पाइरेट्स की ओर से खेलते हुए उसे तीसरे सीजन का MVP प्लेयर चुना गया था।

Story first published: Wednesday, November 15, 2017, 11:45 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+