10 साल की उम्र में लगातार दूसरी बार शुभम जगलान ने जूनियर विश्व गोल्फ टाइटल जीता

नई दिल्ली। महज 10 साल की उम्र में गोल्फ की दुनिया में तहलका मचाने वाले भारत के शुभम जगलान ने दो हफ्ते के भीतर लगातार दूसरी बार विश्व जूनियर गोल्फ टूर्नामेंट जीतकर देश का नाम रौशन कर दिया है।

जगलान ने लॉस वेगस में आयोजित आईजेजीए वर्ल्ड स्टार्स ऑफ जूनियर गोल्फ का टाइटल अपने नाम कर लिया है। गौर करने वाली बात यह है कि शुभम जगलान एक दूध बेचने वाले का बेटा है। लेकिन जिस तरह से अपने जुनून और प्रतिभा के आगे शुभम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है वह देशभर के युवाओं को प्रेरणा देने वाला है।

जगलान ने अमेरिका के जस्टिन डैंग और सिहान संधू सहित थाइलैंड के पोंग्सपाक को हराकर विश्व टाइटल अपने नाम किया है। वहीं इस जीत के बाद जगलान ने कहा कि यह किसी सपने के सच होने जैसा है।

Story first published: Friday, July 24, 2015, 11:09 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+