Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमरान ने इंग्लैंड को भारत न जाने को लेकर चेताया

इमरान का मानना है कि पिछले बुधवार को मुंबई में हुए आतंकी हमलों में खासतौर पर ब्रिटिश लोगों को निशाना बनाया गया था, इस लिहाज से इंग्लिश खिलाड़ियों का भारत लौटना खतरे से खाली नहीं।

इमरान ने पाकिस्तान के एक उर्दू समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा कि भारत लौटने के संबंध में इंग्लिश खिलाड़ियों को बेहद गंभीरता से सोचना चाहिए क्योंकि वहां उन्हें खतरा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि आतंकी हमले से घबराकर इंग्लैंड की टीम भारत के साथ खेली गई सात मैचों की एकदिवसीय श्रंखला के दो मैच अधूरा छोड़कर ही स्वदेश लौट हो गई थी।

दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट श्रंखला भी खेली जानी है लेकिन इसके लिए इंग्लिश टीम खिलाड़ी भारत लौटने में आनाकानी कर रहे हैं।

भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्डो के बीच हालांकि इस श्रंखला को मूर्त रूप देने के लिए बातचीत चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+