पूरी ताकत के साथ भारत जाएगी इंग्लिश क्रिकेट टीम
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक इंग्लिश टीम गुरुवार को अभ्यास मैच के लिए अबूधाबी रवाना होगी और सबेस अहम बात यह है कि टीम के साथ सभी बड़े खिलाड़ी वहां जा रहे हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि परिवार के दबाव में पांच से छह खिलाड़ी भारत नहीं जाएंगे।
चोटिल तेज गेंदबाज रेयान साइडबॉटम को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख खिलाड़ी टीम में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य खिलाड़ियों का भी चयन किया गया है, जो जरूरत पड़ने पर टीम को अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इनमें रवि बोपारा, समित पटेल और लिएम प्लंकेट प्रमुख हैं।
अबूधाबी पहुंचने के बाद इंग्लिश टीम ईसीबी के सुरक्षा अधिकारी रेग डिक्सन की रिपोर्ट का इंतजार करेगी, जिसके आधार पर ईसीबी उसे आगे का दौरा जारी रखने की इजाजत देगा।
डिक्सन इन दिनों भारत में हैं और वहां के सुरक्षा हालात का जायजा ले रहे हैं। बुधवार को डिक्सन ने चेन्नई के चेपक स्टेडियम का दौरा किया था। डिक्सन सुरक्षा व्यवस्था से काफी हद तक संतुष्ट दिखे थे।
डिक्सन के विचारों को जानने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी दौरे के सफल होने को लेकर आशावान है। डिक्सन गुरुवार को ही ईसीबी को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications