आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने एक विशेष रणनीति के तहत फ्लेचर को अपनी टीम का विशेष सलाहकार नियुक्त किया है क्योंकि बोर्ड का मानना है कि रिकी पोंटिंग के गढ़ में सेंध लगाने के लिए फ्लेचर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मुहैया करा सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम के सबसे अनुभवी सदस्य हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस भी बोर्ड के इस फैसले प्रभावित हैं क्योंकि उनका मानना है कि फ्लेचर की रणनीति से उनकी टीम को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा।
कैलिस ने कहा, "हमने फ्लेचर के साथ रणनीति पर काम किया है। हमें महसूस हुआ कि आस्ट्रेलिया को पराजित करने के लिए उनके पास कुछ अलग तरह के सुझाव हैं। उनके कुछ सुझाव हालांकि 2005 की एशेज श्रंखला से मेल खाते हैं लेकिन इसके अलावा भी उनके पास काफी कुछ नया है।"
उल्लेखनीय है कि 2005 की एशेज श्रंखला में इंग्लैंड ने फ्लेचर की देखरेख में आस्ट्रेलिया को 2-0 से पराजित किया था लेकिन 2006 में आस्ट्रेलिया ने फ्लेचर की ही देखरेख में अपने यहां आई इंग्लिश टीम को 5-0 से रौंद दिया था। विश्व कप की नाकामी के बाद फ्लेचर को अपना पद छोड़ना पड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।