भारत की मेजबानी की तैयारी में जुटा है पीसीबी (लीड-1)
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलीम अल्ताफ के हवाले से खबर दी है कि दोनों देशों की सरकारों की ओर से श्रंखला के आयोजन को अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद पीसीबी की तैयारी जारी है।
अल्ताफ ने कहा, "हमारी तैयारी तब तक चलती रहेगी, जब तक कि श्रंखला को आधिकारिक रूप से रद्द करने की घोषणा नहीं हो जाती। हम खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा की व्यवस्था करने में जुटे हैं। यही हमारी प्राथमिकता है। हम इस श्रंखला को लेकर अभी भी आशावान हैं।"
उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान श्रंखला को लेकर अभी तक अंतिम फैसला नहीं हो सका है। मुंबई में हुए हमले के बाद भारत सरकार ने सख्ती बरतते हुए पाकिस्तान दौरे को रद्द करने की बात कही है। हालांकि इस संबंध में कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
पीसीबी के लिए भारत दौरा काफी अहम है क्योंकि इसके माध्यम से न सिर्फ उसके देश में नए साल में क्रिकेट की शुरुआत होगी बल्कि इससे उसका बैंक खाता भी भरेगा। दौरा रद्द होने की सूरत में पीसीबी को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा।
पीसीबी पहले से ही वित्तीय झटके झेलता आ रहा है। आस्ट्रेलिया का पाकिस्तान दौरा और फिर चैंपियंस ट्राफी रद्द होने से उसे पहले ही काफी नुकसान उठाना पड़ा है और अब अगर भारत दौरा रद्द हो गया तो उसकी कमर टूट जाएगी।
भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा 5 जनवरी से 19 फरवरी तक होना है। इस दौरान दोनों टीमों को तीन टेस्ट और पांच एकदिवसीय मैचों के अलावा एक ट्वेंटी-20 मैच खेलना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications