मैराडोना ने मदर टेरेसा को श्रृद्धासुमन अर्पित किए
अपने दो दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन मैराडोना मदर द्वारा स्थापित समाजसेवी संस्था 'मिशनरीज ऑफ चेरेटी' के मुख्यालय गए और मदर के निवास पर लगभग आधा घंटा बिताया।
मैराडोना ने मदर की याद में मोमबत्ती जलाई और एक प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इसके बाद मैराडोना ने अनाथ बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताए। मैराडोना से हाथ मिलाकर संस्था में पल रहे अनाथ बच्चों का सालों का सपना पूरा हो गया।
मिशनरीज ऑफ चैरेटी का दौरा करने से पहले मैराडोना ने शनिवार को कहा था, "मैं यह देखना चाहता हूं कि मदर टेरेसा ने इस शहर के लिए क्या किया है। मेरी मदर के घर जाने की भी तीव्र इच्छा है।"
मदर टेरेसा के घर पर कुछ पल बिताने के बाद मैराडोना एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने चले गए लेकिन जाते-जाते वे अपने साथ मदर की एक प्रतिमा ले गए।
मिशनरीज की मौजूदा प्रमुख सिस्टर निर्मला ने उन्हें एक पुस्तक भेंट की जिसमें उन लोगों के अनुभव शामिल हैं, जिन्होंने मदर के साथ काम किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications