Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट में रौफ की जगह बाउडन होंगे अंपायर

रौफ को दो मैचों की टेस्ट श्रंखला के लिए अंपायर नियुक्त किया गया था लेकिन श्रंखला का कार्यक्रम बदलने के बाद उन्हें नए आयोजन स्थलों में से एक चेन्नई का वीजा नहीं मिल सका। इसे देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को किसी अन्य अंपायर की व्यवस्था करनी पड़ी।

पहला टेस्ट मैच चेन्नई में होना है जबकि दूसरा मैच मोहाली में खेला जाएगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहला मैच मुंबई में और दूसरा मैच अहमदाबाद में खेला जाना था। मुंबई में हुए आतंकी हमलों के बाद इस श्रंखला का कार्यक्रम बदल दिया गया।

बाउडन को चेन्नई में अंपायरिंग की जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी आईसीसी ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी। आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है, "वास्तविक आयोजन स्थलों के लिहाज से रौफ का वीजा उपयुक्त था लेकिन आयोजन स्थल बदले जाने के कारण उन्हें दिक्कत होने लगी। छुट्टियों के कारण उनके नाम नया वीजा जारी नहीं किया जा सकता, लिहाजा यह जिम्मेदारी बाउडन को दी जा रही है।"

दूसरा टेस्ट 19 दिसंबर से खेला जाना है और रौफ इसमें अंपायरिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे। भारत-इंग्लैंड श्रंखला के लिए आईसीसी ने डरेल हार्पर को दूसरा फील्ड अंपायर और जेफ क्रो को मैच रेफरी नियुक्त किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+