आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक वॉटसन को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि वे पहले मैच में खेले थे।
वॉटसन के अलावा ऑफ स्पिनर जेसन क्रेजा को भी टीम में रखा गया है। क्रेजा इस समय चोटिल हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें इस भरोसे के साथ टीम में जगह दी है कि वे समय रहते फिट हो जाएंगे। क्रेजा ने नागपुर में भारत के खिलाफ अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में ही 12 विकेट लेकर सनसनी फैला दी थी।
वॉटसन के टीम में आने से विवादों में घिरे रहने वाले हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मछली पकड़ने के प्रकरण के बाद टीम में वापसी करने वाले सायमंड्स तीन पारियों में महज 46 रन बना सके हैं। इस लिहाज से वॉटसन के पास अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका है।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : मैथ्यू हेडन, साइमन कैटिच, रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल हसी, माइकल क्लार्क, एंड्रयू सायमंड्स, शेन वॉटसन, ब्रैड हेडिन, ब्रेट ली, जेसन क्रेजा, मिशेल जानसन और स्टुअर्ट क्लार्क।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।