आस्ट्रेलिया के वार्नर से करार कर सकती है नाइट राइडर्स टीम
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'हेराल्ड सन' के मुताबिक पिछले आठ दिनों में वार्नर ने घरेलू मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 112 गेंदों पर 165 रन और 54 गेंदों पर 97 रन बनाए हैं। इससे नाइट राइर्ड्स टीम काफी प्रभावित है और यही कारण है कि अगले सत्र में वार्नर को भारत में खेलने का न्योता मिल सकता है।
आस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के सदस्य रहे 22 वर्षीय वार्नर ने बताया कि उनके एजेंट की कोलकाता की टीम के साथ बातचीत चल रही है। वार्नर के मुताबिक कोलकाता के अलावा उनके एजेंट की दिल्ली और डेक्कन टीमों के साथ भी बातचीत चल रही है।
कोलकाता टीम के सहायक कोच मैथ्यू मॉट का कहना है कि वे वार्नर के खेल से काफी प्रभावित हैं और वे चाहते हैं कि उन्हें कोलकाता टीम में शामिल किया जाए।
मॉट ने कहा, "मुझे लगता है कि मैंने वार्नर के रूप में एक बहुत अच्छी प्रतिभा तलाशी है। वार्नर ने हाल में बहुत अच्छी पारियां खेली हैं और सबसे अहम बात यह है कि वे भी आईपीएल में खेलने के इच्छुक हैं। कोलकाता टीम के मुख्य कोच जान बुकानन भी वार्नर के खेल की तारीफ कर चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications