आस्ट्रेलियाई दर्शकों से अच्छे व्यवहार की उम्मीद है दक्षिण अफ्रीका को
जोहांसबर्ग, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट श्रंखला खेलने पहुंची दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम को उम्मीद है कि आस्ट्रेलिया में दर्शक उसके साथ अच्छा व्यवहार करेंगे और श्रंखला के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होगी।
दक्षिण अफ्रीकी समाचार पत्र 'बील्ड' से बातचीत के दौरान दक्षिण अफ्रीकी टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की हरसंभव व्यवस्था करके यहां पहुंचे हैं। वैसे हमें आशा है कि आस्ट्रेलिया में दर्शकों की ओर से कोई अप्रिय घटना नहीं होगी। हम उनसे संतुलित व्यवहार की उम्मीद कर रहे हैं।"
आस्ट्रेलिया में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। पिछले दौरे में उन्हें कई बार नस्लीय टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था।
पिछले दौरे में आस्ट्रेलियाई दर्शकों ने न सिर्फ अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ टिप्पणी की थी बल्कि उन्होंने शान पोलक जैसे श्वेत खिलाड़ी को भी अपना निशाना बनाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications