डिक्सन मंगलवार को चंडीगढ़ में होंगे, तैयारियां पूरी
'फॉक्स स्पोर्ट्स' ने ईसीबी के प्रबंध निदेशक हग मौरिस के हवाले से लिखा है कि डिक्सन को सोमवार को ही चंडीगढ़ जाना था लेकिन उन्होंने अपना दौरा टालते हुए उससे पहले ही चेन्नई टेस्ट को लेकर अपनी रिपोर्ट ईसीबी को सौंप दी। ईसीबी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए चेन्नई टेस्ट को हरी झंडी दे दी है। इंग्लैंड के खिलाड़ी सोमवार देर रात चेन्नई पहुंच रहे हैं। डिक्सन अब मंगलवार को चंडीगढ़ जाएंगे।
मौरिस ने कहा, "मंगलवार को मैं, डिक्सन और सीन मौरिस (क्रिकेटर संघ के प्रमुख) मोहाली जाएंगे और वहां की व्यवस्था का जायजा लेंगे। तब तक हमारी टीम दो समूह में चेन्नई पहुंच चुकी होगी। चेन्नई को लेकर हमें कोई आपत्ति नहीं, लिहाजा हम चाहते थे कि कम से कम श्रंखला शुरू जाए।"
उधर, ईसीबी के अधिकारियों को संतुष्ट करने के लिए चंडीगढ़ ने सारी तैयारियां कर ली हैं। इसके लिए चंडीगढ़ और खासतौर पर पीसीए मैदान के अंदर और बाहर विशेष तैयारियां की गई हैं।
मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद की अफरातफरी में मोहाली को दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी दी गई है। पहले यह मैच अहमदाबाद में होना था। ईसीबी अधिकारी स्टेडियम, शहर, हवाई अड्डे और ताज होटल के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेंगे और फिर ईसीबी को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे।
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह औलख ने आईएएनएस को बताया, "हमने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके तहत हमने होटल और स्टेडियम में क्लोज सर्किट कैमरे लगाए हैं। इसके अलावा मेजबानी मिलने के साथ ही हमने अपने जवानों को गुप्त सूचनाएं इकट्ठी करने के लिए तैनात कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications