सफलतापूर्वक संपन्न होगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रंखला : बाउडन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' से बाचतीत के दौरान बाउडन ने कहा, "भारत में सुरक्षा के इंतजाम बेहद पुख्ता हैं। मेरी समझ से भारत-इंग्लैंड श्रंखला अच्छे से संपन्न हो जाएगी। मेरी समझ से इंग्लैंड टीम ने हर तरह की गारंटी के बाद ही भारत जाने की हामी भरी होगी।"
बाउडन को गुरुवार से खेले जाने वाले टेस्ट मैच में अंपायरिंग करेंगे। वे पाकिस्तान के असद रौफ की जगह लेंगे, जो चेन्नई का वीजा नहीं मिलने के कारण अंपायरिंग नहीं कर सकेंगे। आईसीसी ने डरेल हार्पर को दूसरा फील्ड अंपायर और जेफ क्रो को मैच रेफरी नियुक्त किया है।
रौफ को दो मैचों की टेस्ट श्रंखला के लिए अंपायर नियुक्त किया गया था लेकिन श्रंखला का कार्यक्रम बदलने के बाद उन्हें नए आयोजन स्थलों में से एक चेन्नई का वीजा नहीं मिल सका। इसे देखते हुए आईसीसी को किसी अन्य अंपायर की व्यवस्था करनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications