भारत को चुनौती नहीं दे पाएगी इंग्लैंड टीम : बुचर
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'गार्जियन' के मुताबिक बुचर को सबसे अधिक डर इस बात का है कि अबूधाबी में अभ्यास करने के बाद भारत पहुंची इंग्लैंड टीम के लिए भारतीय माहौल के साथ तालमेल बैठाने में सबसे अधिक दिक्कत पेश आएगी और यही उसके खराब प्रदर्शन का कारण बन सकती है।
बकौल बुचर, "इंग्लैंड की टीम अबूधाबी में अभ्यास करके भारत में अच्छा प्रदर्शन करने के बारे में नहीं सोच सकती। वर्ष 2001 में ख्रेली गई श्रंखला में हमने तीन अभ्यास मैच खेले थे लेकिन तब भी हम पहला मैच हार गए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड टीम के लिए यह दौरा काफी कठिन होगा।"
इंग्लैंड की टीम हाल ही में एकदिवसीय श्रंखला खेलकर लौटी थी। सात मैचों की श्रंखला के पांच मैच ही खेले जा सके थे, जिसमें इंग्लैंड की टीम 0-5 से हार गई थी। मुंबई में हुए आतंकी हमलों के कारण दो मैच नहीं खेल जा सके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications