पत्रकारों का आरोप है कि मंगलवार को पाबंदी के बावजूद ब्रिटेन के कुछ पत्रकारों को बड़ी आसानी से पिच का मुआयना करने के लिए मैदान के अंदर जाने दिया गया लेकिन जब भारतीय पत्रकारों ने भी वहां जाने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अधिकारियों के कहने के बाद भी मैदान में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ब्रिटेन के पत्रकारों को मैदान के अंदर जाने से नहीं रोका।
सुरक्षा व्यवस्था के कारण सबसे अधिक दिक्कत फोटो-पत्रकारों को हो रही है, जो खिलाड़ियों का क्लोज-अप फोटो नहीं ले पा रहे हैं। सोमवार को स्थानीय पुलिस ने साफ कर दिया था कि किसी भी पत्रकार को मैदान के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
इस टेस्ट मैच को लेकर तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अलावा शहर की पुलिस भी पत्रकारों को मैच कवर करने की पात्रता देने में सावधानी बरत रही है। पुलिस उपायुक्त की संस्तुति के बाद ही पत्रकारों को पात्रता दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।