चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड को पहला झटका, कुक आउट (लीड-3)
सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (52) रन बनाकर चलते बने। उनका विकेट 118 रन के कुल योग पर गिरा। कुक ने अपनी 116 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए। उनका विकेट हरभजन सिंह के खाते में गया।
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम ने धीमी लेकिन सधी शुरुआत करते हुए खबर लिखे जाने तक 43 ओवर में 3.00 के औसत से एक विकेट खोकर 128 रन बना लिए हैं।
सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस 135 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 70 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नए बल्लेबाज इयान बेल चार बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। स्ट्रॉस ने 104 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
इंग्लैंड की टीम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरी है। टीम में दो तेज गेंदबाज-स्टीव हर्मिसन तथा जेम्स एंडरसन तथा दो स्पिनर- ग्रीम स्वान तथा मोंटी पनेसर को शामिल किया गया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ हरफनमौला की भूमिका निभाएंगे।
भारतीय टीम भी सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ उतरी है। टीम में दो स्पिनर-हरभजन सिंह और अमित मिश्र शामिल किए हैं जबकि दो तेज गेंदबाज- ईशांत शर्मा और जहीर खान हैं।
दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले 1993 में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications