चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड के 100 रन पूरे (लीड-2)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही इंग्लैंड की टीम ने धीमी लेकिन सधी शुरुआत करते हुए खबर लिखे जाने तक 37 ओवर में 2.94 के औसत से 102 रन जोड़ लिए थे।
सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रास 114 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 56 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि एलिस्टर कुक 102 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 48 रन बनाकर विकेट पर टिके हुए हैं।
इंग्लैंड की टीम सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ मैदान में उतरी है। टीम में दो तेज गेंदबाज-स्टीव हर्मिसन तथा जेम्स एंडरसन तथा दो स्पिनर- ग्रीम स्वान तथा मोंटी पनेसर को शामिल किया गया है। एंड्रयू फ्लिंटॉफ हरफनमौला की भूमिका निभाएंगे।
भारतीय टीम भी सात बल्लेबाजों और चार गेंदबाजों के संयोजन के साथ उतरी है। टीम में दो स्पिनर-हरभजन सिंह और अमित मिश्र शामिल किए हैं जबकि दो तेज गेंदबाज- ईशांत शर्मा और जहीर खान हैं।
दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर 15 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इससे पहले 1993 में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने पारी के अंतर से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications