Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : भारत का पहला विकेट गिरा, सहवाग आउट (लीड-3)

सहवाग 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नौ रन बनाकर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उस समय भारत का स्कोर 16 रन था।

खबर लिखे जाने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 10 ओवर के खेल में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 28 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन और राहुल द्रविड़ दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 316 रनों पर सिमट गई। पारी के अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज मैट प्रायर 102 गेंदों पर एक चौके की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच के पहले दिन पांच विकेट पर 229 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम की दूसरे दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरफनमौला एंड्रयू फ्लिंटॉफ (18) पहले दिन के अपने व्यक्तिगत स्कोर में बिना कोई रन जोड़े अमित मिश्रा की गेंद पर गंभीर के हाथों लपके गए।

इसके बाद नाइटवॉचमैन एंडरसन (19) और प्रायर ने स्कोर को 271 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर मिश्रा ने एंडरसन को युवराज सिंह के हाथों कैच करा दिया। एंडरसन ने 82 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।

एंडरसन के विदा होने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज ग्रीम स्वान कुछ खास नहीं कर सके और एक रन बनाकर हरभजन सिंह के शिकार बने। हरभजन ने उन्हें द्रविड़ के हाथों कैच कराया।

हार्मिसन (6) को युवराज ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच कराया जबकि ईशांत शर्मा ने आखिरी बल्लेबाज मोंटी पनेसर (6) को पगबाधा आउट कर इंग्लैंड की पारी समाप्त कर दी।

इंग्लैंड की टीम ने 128.4 ओवर के खेल में 2.45 के औसत से रन जुटाए। भारत की ओर से हरभजन और मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि जहीर खान को दो सफलताएं मिलीं। युवराज तथा ईशांत एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+