लिली से मिली प्रेरणा के बूते दक्षिण अफ्रीका से लोहा लेंगे जानसन
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'कूरियर मेल' के मुताबिक जानसन ने कहा है कि 17 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट श्रंखला के मद्देनजर लिली ने उन्हें दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों से भिड़ने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं, जिन्हें वे अमल में लाना चाहते हैं।
जानसन ने कहा, "मैंने लिली से वाका मैदान पर गेंदबाजी करने को लेकर बात की है। सिडनी या मेलबर्न की तुलना में इस मैदान पर गेंद कराना बिल्कुल अलग है। लिली ने मुझे कुछ टिप्स दिए हैं और इस कारण मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं उनकी सलाह को अमल में लाने के लिए बेकरार हूं।"
इस महीने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टेस्ट श्रंखला के दौरान 14 विकेट अपने नाम करने वाले जानसन ने कहा कि वे नई गेंद के साथ आक्रमण की जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं।
जानसन ने कहा, "मेरी इच्छा है कि मैं नई गेंद के साथ अपनी टीम के लिए आक्रमण की जिम्मेदारी संभालूं। हालांकि मेरे दो अनुभवी साथियों-ब्रेट ली और स्टुअर्ट क्लार्क के रहते यह संभव नहीं लेकिन इसके बावजूद मेरी इच्छा है कि मैं इस भूमिका में खुद को ढालूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications