गालास और बेंडटनर की हो सकती है आर्सेनल से छुट्टी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक गालास और बेंडटनर को टीम को नया रूप देने की योजना के मद्देनजर कहीं और जाने के लिए कहा जा सकता है।
क्लब के प्रबंधक आर्सीन वेगनर सत्र में खराब शुरुआत के बाद टीम में भारी फेरबदल करने की तैयारी कर रहे हैं और इसी कारण खराब प्रदर्शन कर रहे कुछ महत्वपूर्ण सदस्यों को कहीं और भेजने पर फैसला हो सकता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि स्पेन का क्लब युवेंट्स गालास के साथ करार करने के लिए तैयार है लेकिन क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इवान गेडिजिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है।
गालास को पिछले महीने कप्तानी से हटाया गया था क्योंकि उन्होंने टीम के खराब प्रदर्शन के बाद अपने साथियों की जमकर आलोचना की थी। इससे नाराज वेगनर ने मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ मिली हार के बाद गालास को टीम से भी निकाल दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications