भारतीय टीम नहीं आई तो श्रीलंका के साथ खेलेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) हालांकि अभी भी भारत के साथ होने वाली श्रंखला के सफल आयोजन को लेकर आशान्वित है लेकिन साथ ही साथ वह श्रीलंका को भी मनाने में जुटा है।
पत्र ने पीसीबी के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अगर श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान आने के लिए तैयार नहीं होती है तो पीसीबी श्रीलंका के साथ किसी तटस्थ आयोजन स्थल पर भी खेलने पर विचार कर सकता है।
जनवरी में श्रीलंका को छोड़कर और कोई टेस्ट खेलने वाला देश खाली नहीं रहेगा। ऐसी स्थिति में पीसीबी श्रीलंका के साथ खेलने पर ही विचार कर सकता है।
पत्र के मुताबिक मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीलंका का पाकिस्तान आना मुश्किल दिखाई दे रहा है और यही कारण है कि पीसीबी तटस्थ आयोजन स्थलों पर ध्यान लगाए हुए है।
मुंबई पर हुए आतंकी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान की सरकारों के बीच के तनाव को देखते हुए भारतीय टीम का प्रस्तावित पाकिस्तान दौरा खटाई में पड़ता दिख रहा है।
इसके बावजूद पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी सलीम अल्ताफ ने कहा है कि तनाव के बावजूद भारतीय टीम ने 2004 में पाकिस्तान दौरा किया था। इस लिहाज से पीसीबी अभी भी इस श्रंखला के सफल आयोजन को लेकर आशान्वित है।
पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट इन दिनों चेन्नई में हैं और ऐसी आशा है कि वे जल्द ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर से मिलकर श्रंखला के बारे में चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications