हॉकी टेस्ट : भारत ने हॉलैंड को 3-2 से हराया
भारत के लिए दिवाकर ने जहां ड्रैग फ्लिक के जरिए 17वें और 51वें मिनट में गोल किए वहीं राइट आउट मनदीप विंगर ने 24वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल किया।
भारत ने हर मामले में हॉलैंड से बेहतर खेल दिखाया। मैदान में मूवमेंट और गेंद को अपने पास रखने के मामले में भारतीय टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित की और इसी का नतीजा था कि मध्यांतकर तक वह 2-0 से आगे थी।
हॉलैंड की टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया। हालांकि उसने भारतीय रक्षापंक्ति पर जमकर हमले किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 43वें मिनट में उसने पेनाल्टी कार्नर और फिर खेल के अंतिम क्षणों में पेनाल्टी शॉट के जरिए गोल किए।
भारतीय टीम इस दौरे पर अब तक अजेय है। अर्जेटीना के खिलाफ उसने तीन मैच खेले हैं। एक मैच भारत के पक्ष में रहा था जबकि दो मैच बराबरी पर खत्म हुए थे। चौथा मैच रविवार को खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications