चेन्नई टेस्ट : इंग्लैंड को मिली 75 रनों की बढ़त (लीड-2)
भोजनकाल तक भारत ने नौ विकेट पर 241 रन बनाए थे। भोजनकाल के तुरंत बाद हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अमित मिश्रा (12) को बोल्ड कर उसकी पारी समाप्त कर दी। ईशांत शर्मा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।
दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक भारत ने 155 रन के कुल योग पर छह शीर्ष विकेट गंवा दिए थे। दूसरे दिन 24 रन बनाकर नाबाद लौटने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 82 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।
हरभजन सिंह ने भी 58 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 40 रनों की बेशकीमती पारी खेली। हरभजन दूसरे दिन 13 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। उन्होंने कप्तान के साथ सातवें विकेट के लिए बहुमूल्य 75 रन जोड़े।
हाल के दिनों में कुछ अच्छी पारियां खेलने वाले जहीर खान ने निराश किया और एक रन बनाकर एंड्रयू फ्लिंटॉफ की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।
इंग्लैंड की ओर से मोंटी पनेसर और फ्लिंटॉफ ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अपना अपना पहला मैच खेल रहे ग्रीम स्वान को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन और स्टीव हार्मिसन ने भी एक-एक सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications