होल्डिंग ने की दक्षिण अफ्रीकी आक्रमण पंक्ति की तारीफ
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'संडे हेराल्ड सन' ने होल्डिंग के हवाले से लिखा है कि डेल स्टेन, मखाया एंटनी, मोर्न मोर्कल और मोंडी जोडेंकी जैसे प्रतिभाशाली गेंदबाज एक शानदार आक्रमण पंक्ति का निर्माण करते हैं।
होल्डिंग ने कहा, "ये चार गेंदबाज आगामी टेस्ट श्रंखला में आस्ट्रेलिया के सामने बिल्कुल वही चुनौती पेश करेंगे, जो 80 और 90 के दशक में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज किया करते थे। पर्थ की तेज विकेट पर मेजबान टीम के लिए इन गेंदबाजों को खेल पाना काफी मुश्किल होगा।"
अपने करियर के दौरान 60 मैचों में 249 टेस्ट विकेट लेने वाले होल्डिंग के मुताबिक आस्ट्रेलिया की आक्रमण पंक्ति भी कमजोर नहीं लेकिन अगर रफ्तार के लिहाज से तुलना की जाए तो मेहमान टीम का पलड़ा भारी है।
उन्होंने कहा, "स्टेन और मोर्कल आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और मिशेल जानसन से काफी तेज गति से गेंद फेंक सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि उनकी गेंदों में सटीकता भी है। खासतौर पर स्टेन बेहद खतरनाक हो सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications