Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चेन्नई टेस्ट : स्ट्रॉस आउट, कोलिंगवुड ने भी ठोका शतक (लीड-2)

स्ट्रॉस और कोलिंगवुड के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 214 रनों की बेशकीमती साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 259 रन बनाकर 334 रनों की कुल बढ़त हासिल कर ली है।

इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त मिली थी। उसने स्ट्रॉस के शानदार 123 रनों की बदौलत पहली पारी में 319 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम मात्र 241 रनों पर आउट हो गई थी।

बहरहाल, पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले स्ट्रॉस ने दूसरी पारी में 244 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। उनका विकेट हरभजन सिंह के खाते में गया।

दूसरी ओर, एकदिवसीय श्रंखला में नाकाम रहने के बाद पहली बार अपना हाथ दिखा रहे धुरंधर बल्लेबाज कोलिंगवुड ने 234 गेंदों पर नौ चौके लगाए हैं। एंड्रयू फ्लिंटॉफ दो रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

मैच के तीसरे दिन शनिवार को स्ट्रॉस 73 और कोलिंगवुड 60 रनों पर नाबाद लौटे थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 172 रन बनाए थे।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कोलिंगवुड ने कहा था कि उनकी टीम भारतीय टीम को कम से कम 350 रनों का लक्ष्य देना चाहेगी। इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम अपने निर्धारित लक्ष्य तक लगभग पहुंच चुकी है। आशा की जा रही है कि मेहमान टीम दूसरे सत्र में पूरे समय बल्लेबाजी करेगी और इस दौरान उसका लक्ष्य तेजी से रन बटोरना होगा, जिससे कि वह भारत के सामने कठिन से कठिन लक्ष्य रख सके।

दूसरी ओर, गेंदबाजों की नाकामी के कारण भारतीय टीम मुश्किलों में घिर गई है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बल्ले से निकल रहा एक-एक रन उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। टूटती पिच को देखते हुए उसके लिए 350 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करना काफी मुश्किल हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+