Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फार्मूला वन : अगले सत्र में नहीं बदलेंगे फोर्स इंडिया के चालक

खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक टीम ने इटली के जियानकार्लो फिजिकेला और जर्मनी के एड्रियान सुतिल को ही नए सत्र में भी अपना चालक बनाए रखने का फैसला किया है।

इस वर्ष अक्टूबर में फोर्स इंडिया टीम ने साफ कर दिया था कि वह अगले सत्र में अपने चालक नहीं बदलेगी लेकिन मैक्लॉरेन मर्सडीज टीम के साथ हुई तकनीकी साझेदारी के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैक्लॉरेन के चालक प्रेडो डी ला रोसा को फोर्स इंडिया में शामिल किया जा सकता है।

मैक्लॉरेन के साथ साझेदारी से जुड़े सभी पहलुओं को सुलझा लिया गया है और अब टीम ने घोषणा की है कि विटेनटोनियो लियूजी उसके परीक्षण चालक बने रहेंगे।

माल्या ने कहा, "हमारी टीम में अनुभव और युवा जोश का शानदार संतुलन है। अगले वर्ष हमारे पास अपना प्रदर्शन सुधारने का बेहतरीन मौका होगा।" उल्लेखनीय है कि 2008 सत्र में फोर्स इंडिया टीम एक भी अंक हासिल नहीं कर सकी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+