दूसरे टेस्ट के लिए मोहाली में होगी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह औलख ने आईएएनएस को बताया, "हम पीसीए में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रखेंगे। स्टेडियम के अंदर और बाहर 1000 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा हम पंजाब पुलिस के कमांडो और खुफिया एजेंसियों की भी मदद लेंगे।"
औलख ने बताया कि पीसीए स्टेडियम में 100 क्लोज सर्किट कैमरे (सीसीटीवी) लगाए गए हैं। उन्होंने कहा, "100 सीसीटीवी कैमरों के जरिए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाएगी। साथ ही पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सादे कपड़ों में दर्शकों के बीच बैठकर हर किसी पर नजर रखेंगे। इसके अलावा विशेष कार्रवाई दस्ते को भी तैनात किया जाएगा।"
19 दिसंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच रही हैं। टीमों को होटल ताज में ठहराया जाना है। टीमों के चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही होटल, हवाई अड्डे तथा शहर के प्रमुख स्थानों को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications