भारतीय टीम के लिए खास रहा चेन्नई टेस्ट
भारत की धरती पर इससे पहले चौथी पारी में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के नाम था, जिसने 1987-88 में दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में पांच विकेट पर 276 रन बनाकर जीत हासिल की थी।
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 19वीं जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अब तक 98 मैच हुए हैं। भारत ने 34 मैच गंवाए हैं जबकि 45 मैच बेनतीजा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच भारत में अब तक 50 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 14वीं जीत दर्ज की। 25 मैच ड्रॉ रहे हैं।
कुल मिलाकर भारत ने टेस्ट मैचों में अपनी 98वीं जीत दर्ज की। उसने अब तक 426 मैच खेले हैं, जिसमें से 131 में उसकी हार हुई है जबकि 191 मैच ड्रॉ रहे हैं। एक मैच टाई भी रहा है।
चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 30 मैच खेले हैं। भारत ने यहां 12 मैचों में जीत हासिल की है जबकि छह मैच हारे हैं। 11 मैच ड्रा रहे हैं। भारत के हिस्से दर्ज एकमात्र टाई मैच इसी मैदान पर खेला गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications