चेन्नई में तेंदुलकर के नाम रिकार्डो की झड़ी
चेपॉक स्टेडियम में 103 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में अपना 41वां टेस्ट शतक लगाया। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 23 मैचों में सातवां शतक जड़ा।
इंग्लैंड के खिलाफ वे सबसे अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 15 मैचों में छह शतक लगाए थे।
तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में पांचवीं बार एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने का कारनामा किया। इससे पहले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ऐसा कर चुके हैं।
टेस्ट मैचों में सबसे अधिक रन तथा शतक लगाने वाले तेंदुलकर ने 1997 में 12 मैचों में 1000 रन, 1999 में 10 मैचों में 1088 रन, 2002 में 16 मैचों में 1392 रन और 2008 में 12 मैचों में 1047 रन बनाए हैं।
इस वर्ष दुनिया भर के छह बल्लेबाजों ने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। इनमें तेंदुलकर भी एक हैं। इस सूची में सबसे ऊपर भारत के वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने 1445 रन बनाए हैं।
इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 1363 रन, भारत के कलात्मक बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 1071 रन, दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला 1012 रन और दक्षिण अफ्रीका के ही नील मैकेंजी ने 1002 रन बनाए हैं।
चेन्नई में तेंदुलकर ने युवराज सिंह (नाबाद 85) के साथ पांचवें विकेट के लिए 163 रन जोड़े। चेपॉक स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें विकेट के लिए भारत की यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications