खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक जानकोविक इन दिनों जनवरी में मेलबर्न में होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के लिए तैयारी कर रही हैं और उनका लक्ष्य खिताब जीतना है।
जानकोविक इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में हार गई थीं। इसके अलावा उन्होंने 2007 तथा 2008 में फ्रेंच ओपन का भी सेमीफाइनल खेला था। वे 2006, 2007 और 2008 में विंबलडन के चौथे दौर में पहुंच चुकी हैं। इस वर्ष वे अमेरिकी ओपन का फाइनल खेल चुकी हैं लेकिन उनके नाम अब तक एक भी ग्रैंड स्लैम रिकार्ड दर्ज नहीं है।
जानकोविक ने कहा, "मेरा लक्ष्य खिताब से कम कुछ नहीं। मैं जोरदार मेहनत कर रही हूं, ताकि मैं अपना लक्ष्य हासिल कर सकूं। उम्मीद है कि 2009 मेरे लिए ग्रैंड स्लैम खिताबों का सूखा खत्म कर देगा।"
आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने से पहले जानकोविक हांगकांग में 7-10 जनवरी तक होने वाले वर्ल्ड टीम चैलेंज में शिरकत करेंगी। इस प्रतियोगिता में रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की वीनस विलियम्स भी हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।