Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कम कीमत में नीलाम हुई ब्रैडमैन की टोपी

ब्रैडमैन की टोपी के बदले छह से साढ़े सात लाख आस्ट्रेलियाई डॉलर मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन एक क्रिकेट प्रेमी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर इसे चार लाख डॉलर में खरीदा।

टोपी की नीलामी करने वाले चार्ल्स लेस्की ने बताया कि ब्रैडमैन की टोपी के लिए सोमवार को एक भी व्यक्ति ने बोली नहीं लगाई। यह अपने आप में एक चिंता का विषय है। इस टोपी के लिए कम से कम साढ़े चार लाख डॉलर कीमत तय की गई थी लेकिन यह उससे भी कम कीमत में नीलाम हुई।

वर्ष 1948 में ब्रैडमैन ने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था। उस मैच में उन्हें 100 रन प्रति मैच का औसत पाने के लिए चार रन बनाने की जरूरत थी लेकिन वे बिना कोई रन बनाए पेवेलियन लौट गए थे। इसके कारण उनका औसत 99.94 रह गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+