धोनी और हरभजन की साझेदारी ने बदला मैच का नक्शा : फ्लेचर
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द मिरर' ने फ्लेचर के हवाले से लिखा है, "मैं भी मानता हूं कि तेंदुलकर और सहवाग ने भारत की जीत का सपना सच किया लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि धोनी और हरभजन के बीच हुई साझेदारी ने भारत को पहली पारी में बड़े अंतर से पिछड़ने से बचा लिया था और आगे यही साझेदारी भारत के लिए वरदान साबित हुई।"
फ्लेचर के मुताबिक अपनी घरती पर अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए भारतीय टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की लेकिन कुल मिलकार सहवाग और तेंदुलकर की नायाब पारियों की चमक के आगे धोनी और हरभजन के योगदान को लगभग भुला दिया गया।
उन्होंने कहा, "आप ही सोचिए, अगर धोनी और हरभजन ने 75 रन नहीं जोड़े होते तो भारत पहली पारी में150 रनों से पिछड़ गया होता। ऐसी स्थिति में इंग्लैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए अधिक समय मिलता और फिर पारी घोषित करके वह भारतीय टीम को आउट कर सकती थी। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत की जीत की दास्तां तीसरे दिन ही लिख दी गई थी, न कि चौथे या पांचवें दिन।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications