सरकार के आदेश के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का पाक दौरा रद्द (लीड-1)
बीसीसीआई के प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने बताया कि सरकार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को लिखित तौर पर इस संबंध में सूचित कर दिया है।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी और खेल मंत्री एम.एस. गिल ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को सरकार के फैसले की जानकारी दे दी है।
इधर, 'क्रिकइंफो' ने बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी के हवाले से लिखा है, "हमें भारत सरकार का एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा हालात में क्रिकेट टीम का पाकिस्तान दौरे पर जाना संभव नहीं है।"
मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों की बीच कूटनीतिक स्तर पर बढ़े तनाव के कारण यह दौरा सफल नहीं हो सका। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अंतिम समय तक इसकी तैयारी में जुटा था।
भारतीय टीम को 6 जनवरी को पाकिस्तान पहुंचना था, जहां उसे तीन टेस्ट, पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच की श्रंखला में हिस्सा लेना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications